बदायूं में सांसद धर्मेन्द्र के साथ धक्का मुक्की

न्यूज टुडे नेटवर्क। सपा के प्रदेशव्यापी पदयात्रा के आवाह्न पर बदायूं में सांसद धर्मेन्द्र यादव और बरेली में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इनके साथ बरेली में जिले के विभिन्न स्थानों से करीब डेढ़ सौ सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार को थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। वहीं बरेली में अलग अलग प्रदर्शन करने को जा रहे डेढ़ सौ के करीब सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य को घर पर ही नजर बंद रखा गया है। उधर पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव को भी नजर बंद किया गया है। फनसिटी के पास प्रदर्शन करने को निकले तमाम सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के किसानों को समर्थन देने की घोषणा होते ही बरेली में सपा कार्यकर्ताओं पर प्रशासन ने कड़ा पहरा लगा दिया था। इसी क्रम में सपा कार्यालय पहुंचे कई नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यालय पर पुलिस बल तैनात रहा। सपा नेताओं का कहना है कि वर्तमान सरकार किसानों का शोषण कर रही है। सपा किसानों का शोषण सहन नहीं करेगी।
वहीं बदायूँ में आज सपा की किसान यात्रा में शामिल होने बदायूँ आ रहे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दर्जनों कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए। सांसद धर्मेन्द्र यादव को शेखुपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में रखा गया है।
सपा की किसान यात्रा में शामिल होने जा रहे पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने उझानी थाना क्षेत्र के वितरोई के पास से हिरासत में लिया। जहाँ से उन्हें शेखुपुर के चीनी मिल के गेस्ट हाउस लाया गया है। पूर्व सांसद का कहना है कि पंजाब हरियाणा की तर्ज पर बदायूँ में भी सपा की किसान यात्रा होनी थी लेकिन पुलिस रोक रही है। केंद सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कर रही है तो वहीं किसान विरोधी बिल लाकर अपनी मंशा जाहिर कर रही है।
आज किसान सब तरफ से परेशान है धान का मूल्य नही मिल पाया तो गन्ना का बकाया अभी तक नही मिला है। देश मे सरकार बड़े लोग चला रहे हैं किसान परेशान है।
आज बदायूँ में किसान यात्रा का आयोजन था। जिसमें धर्मेंद्र यादव को विसौली से होते हुए बदायूँ के मालवीय आवास पर आना था लेकिन वे रास्ते से ही हिरासत में ले लिये गए। साथ ही कई कार्यकर्ताओ को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में नजर बन्द किया गया है।