पत्नी ने देवर से करा दी पति की हत्या, घुटन बर्दाश्त- नहीं हुई तो सबको बताया कुंए में है पति की लाश

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रिश्ते में देवर से प्रेम संबंध होने पर महिला ने उससे अपने पति की हत्या करा दी थी और शव को कुएं में फेंक दिया। परिवार के लोग जब उससे पति के बारे में पूछते तो वह कह देती कि प्रयागराज कमाने गए हैं। लेकिन, महिला अंदर ही अंदर
 | 

पत्नी ने देवर से करा दी पति की हत्या, घुटन बर्दाश्त- नहीं हुई तो सबको बताया कुंए में है पति की लाश

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रिश्ते में देवर से प्रेम संबंध होने पर महिला ने उससे अपने पति की हत्या करा दी थी और शव को कुएं में फेंक दिया। परिवार के लोग जब उससे पति के बारे में पूछते तो वह कह देती कि प्रयागराज कमाने गए हैं। लेकिन, महिला अंदर ही अंदर पति की हत्या की सच्चाई से घुट रही थी। हत्या के 25 दिन बाद शुक्रवार को महिला ने अपने ससुराल वालों के सामने सच्चाई बयां कर दी तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने कुएं से शव बरामद करते हुए महिला व उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय है।

11 अक्टूबर की शाम लापता हुआ था युवक

यह मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के हिसामपुर बहरेमऊ गांव का है। दरअसल, यहां रहने वाले मिश्री लाल के तीन बेटे हैं। पिता की मौत के बाद संतोष, अशोक, राजेंद्र कुमार ने जायजाद बांट अपना-अपना परिवार अलग कर लिया। परिवार बेहद गरीब है। नतीजतन खेती व दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। 11 अक्टूबर की शाम अशोक बिना किसी को बताए अचानक लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अशोक की शादी 11 साल पहले कोर्रो गांव की रहने वाली सरिता से हुई थी। इनके पांच बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के और तीन लड़कियां है। पीड़ित भाइयों ने अशोक की गुमशुदगी स्थानीय थाना पुलिस में दर्ज करा दी।

पत्नी व उसके प्रेमी की निशानदेही पर बरामद हुई लाश
पुलिस अशोक की तलाश कर रही थी कि शुक्रवार की सुबह अशोक की पत्नी शांति देवी ने परिवार वालों के सामने पति अशोक की हत्या की बात खुद स्वीकार कर ली। यह भी बताया कि उसका अशोक के चचेरे भाई राकेश से अवैध संबंध है। उसके साथ मिलकर शव को हिसामपुर के बाहर कुएं में फेंकी है। इसके बाद तो परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अशोक की लाश घर से पांच सौ मीटर दूर मिठाई लाल के खेत में बने निर्जन कुएं से बाहर निकलवाई। शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। घर वालों ने उसकी पहचान कपड़ों से की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी राकेश व अशोक की पत्नी सरिता को गिरफ्तार कर लिया है।