नोएडा में बैडमिंटन खेल रहा व्यक्ति अचानक कोर्ट में गिरा, हुई मौत
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/downloaded/e103c441ecb85d7cbbb1b665d00d480a.jpg)
व्यक्ति का नाम महेंद्र शर्मा है, उसकी उम्र 52 साल थी। वह सेक्टर-55 में रहता था। वह अक्सर नोएडा स्टेडियम में खेलने जाया करता था। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आनंद खरे ने बताया, महेंद्र शर्मा सुबह अपने समय पर खेलने आए थे। उन्होंने कोर्ट चार पर तीन गेम खेला। इसके बाद उन्हें कुछ परेशानी हुई। वह पिछले पांच सालों से नोएडा के स्टेडियम में खेल रहे थे। सुबह सात से आठ बजे के स्लॉट में खेलते थे। ये बिजनेसमैन थे। इनकी नोएडा के सेक्टर-11 में प्लास्टिंग मोल्डिंग की फैक्ट्री है।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
हार्ट अटैक आने पर जब महेंद्र शर्मा की स्थिति बिगड़ने लगी, तब उसे बैठाकर पानी पिलाया गया। स्थिति बिगड़ते देख वहां पास के कोर्ट पर बैडमिंटन खेल रहे मेट्रो अस्पताल के डॉक्टर संदीप कवल ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां करीब 4 घंटे बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/IMG-20240504-WA0004.jpg)
पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि थाने में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद ही यह जानकारी मिली है। अब इसकी जांच की जा रही है।
--आईएएनएस
पीकेटी/एसजीके