
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता। थानाध्यक्ष ने सड़क सुरक्षा सप्ताह, अपराधों की रोकथाम तथा यातायात के नियमों पालन करने संबंधी जानकारियों से विद्यालय के छात्र व छात्राओं को अवगत कराया।
शनिवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने नगर के पुष्पा प्रियंका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नानकमत्ता में विद्यालय के छात्र छात्राओं को 32 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को नशा उन्मूलन तथा महिलाओं संबंधी अपराधों के बारे में जागरूक किया। थानाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले आवागमन के लिए वाहन का प्रयोग किया जा सकता है। 18 वर्ष से कम आयु वाले छात्र या छात्रा को वाहन का संचालन करना पूर्णता वर्जित है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि हमें मिलकर क्षेत्रवासियों आज में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे को जड़ से उखाड़ फेंकना है इसके लिए सभी को पुलिस की मदद करनी पड़ेगी तथा आसपास में यदि कोई संदिग्ध या नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देकर पुलिस की मदद करें। थानाध्यक्ष ने महिलाओं संबंधी अपराधों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। कहा कि अपराधों की रोकथाम तथा यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु पुलिस को सहयोग करें।