राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता। थाना नानकमत्ता में नियुक्त एक उपनिरीक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने उप निरीक्षक को होम क्वारंटाइन कर दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना नानकमत्ता में तैनात उप निरीक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम द्वारा उन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। दारोगा के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पुलिस कर्मियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।