नानकमत्ता: डीजीपी ने एसओ कमलेश भट्ट को इस तरह किया सम्मानित
राजीव कुमार सक्सेना नानकमत्ता। गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से देहरादून पुलिस मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशक द्वारा कई पुलिस अधिकारियों के साथ थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट भी सम्मानित किया गया। मंगलवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर सेवा के आधार पर
Jan 26, 2021, 18:41 IST
|

राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता। गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से देहरादून पुलिस मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशक द्वारा कई पुलिस अधिकारियों के साथ थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट भी सम्मानित किया गया।
मंगलवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर सेवा के आधार पर विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस मुख्यालय देहरादून में नानकमत्ता थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

WhatsApp Group
Join Now