नानकमत्ता: किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाएगी जनता: देवेंद्र यादव

राजीव कुमार सक्सेना नानकमत्ता। प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त नाकाम सरकार है , जिसने किसानों तथा आमजन का सदैव उत्पीड़न किया है । कांग्रेस सरकार किसानों तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करती चली आई है। यह बात नगर के खटीमा मार्ग पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में
 | 
नानकमत्ता: किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाएगी जनता: देवेंद्र यादव

राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता। प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त नाकाम सरकार है , जिसने किसानों तथा आमजन का सदैव उत्पीड़न किया है । कांग्रेस सरकार किसानों तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करती चली आई है। यह बात नगर के खटीमा मार्ग पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कही।

शनिवार को कांग्रेस के नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना के प्रतिष्ठान पर कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ह्रदयेश के साथ प्रथम बार पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंची भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। भ्रष्टाचार नाकामी में लिप्त प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमेशा ही किसानों तथा आमजन का उत्पीड़न किया है। उन्होंने कहा कि देश का किसान केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीन काले कानूनों का पुरजोर विरोध कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। भाजपा की कारगुजारी से आजिज आई जनता आज कांग्रेस की ओर रुख कर गई है। आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ आएगी। भाजपा को करारा जवाब देकर जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर मजबूती का सेतु बना सकती है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ह्रदयेश ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ हमेशा उनके सुख दुख में साथ खड़ी है। किसान आंदोलन में जान गवां बैठे किसान भाइयों का उन्हें भी बड़ा दुख है। कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी ने किसान आंदोलन में शहीद किसानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक नारायन पाल, गोपाल सिंह राणा , प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा इंदु मान, कांग्रेस नेता रजीत सिंह रावत, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, शाकिर अली बब्बू , भूवन कापडी, शिल्पी अरोरा, नवतेजपाल सिंह , चंचल सिंह ,सहित आदि मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub