देहरादून- पेड न्यूज कर रही है लोकतंत्र और मीडिया को कमजोर- सुभाष गुप्ता
शुक्रवार को सचिवालय में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु मीडिया वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। वर्कशाॅप के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने मीडिया को लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए कहा कि मीडिया निर्वाचन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक वोटिंग करवाने हेतु
Mar 17, 2019, 13:02 IST
|

शुक्रवार को सचिवालय में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु मीडिया वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। वर्कशाॅप के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने मीडिया को लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए कहा कि मीडिया निर्वाचन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक वोटिंग करवाने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहंुचायी जा सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी-विजिल एप शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से काई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि 100 मिनट के अंदर उस शिकायत पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


WhatsApp Group
Join Now