दीपोत्सव शुरू, अयोध्या में विहंगम दृश्य उत्पन्न , सीएम योगी और राज्यपाल राम कथा पार्क में मौजूद

न्यूज टुडे नेटवर्क। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह शुरू हो चुका है। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामलला के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की थी। शाम को सीएम योगी और राज्यपाल पटेल ने दीपोत्स की शुरूआत कर दी। राम की पैड़ी पर इस समय अद्भुत नजारा उत्पन्न हो रहा है। लाखों लोग वर्चुअली इस समारोह को देख रहे हैं। सरयू के २४ घाटों पर छह लाख दियों के प्रज्ज्वलित करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। धीरे धीरे कुछ ही देर में रात तक पूरी अयोध्या के २४ घाट दियों की रोशनी से जगमगा उठेंगे।

दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी है। आज पहली बार रामलला के मंदिर में 11 हजार दीप जलाए जा रहे हैं। CM योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल अयोध्या पहुंच चुके हैं। दोनों ने जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की। इसके बाद रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की। योगी और पटेल शाम को दीपोत्सव की शुरुआत की। दीपोत्सव के लिए सरयू के 24 घाटों को छह लाख दीयों को प्रज्ज्वलित करने की शुरुआत हो चुकी है।

अयोध्या में तीन दिन के दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसी दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भगवान राम का मंदिर बनने के इंतजार में दुनियाभर में भक्तों की पीढ़ियां गुजर गईं। भक्तों का यह सपना पीएम मोदी की वजह से पूरा हुआ। आज पांच सदी का संकल्प पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।