जानिए, कैसे सीबीएसई के छात्र जीत सकेंगे 50 लाख रूपए, क्या, होगी प्रतियोगिता

न्यूज टुडे नेटवर्क। सीबीएसई के स्टूडेंट्स को 50 लाख रूपए जीतने का मौका मिलेगा। दरअसल सीबीएसई के छात्रों के रचनात्मक विकास के लिए बोर्ड की ओर से टॉयकेथॉन-2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विषयों से संबंधित थीम पर खिलौनों का आईडिया देकर 50 लाख रुपये तक का पुरस्कार जीता जा सकता हैं।
 | 
जानिए, कैसे सीबीएसई के छात्र जीत सकेंगे 50 लाख रूपए, क्या, होगी प्रतियोगिता

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। सीबीएसई के स्‍टूडेंट्स को 50 लाख रूपए जीतने का मौका मिलेगा। दरअसल सीबीएसई के छात्रों के रचनात्मक विकास के लिए बोर्ड की ओर से टॉयकेथॉन-2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विषयों से संबंधित थीम पर खिलौनों का आईडिया देकर 50 लाख रुपये तक का पुरस्कार जीता जा सकता हैं।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित टॉयकेथॉन-2021 में कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं। बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए छात्रों को टीम के रुप में प्रतिभाग करना होगा। इसमें प्रतिभागियों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा दी गई थीम पर खिलौना बनाने के आईडिया देने हैं।

इसमें वैदिक गणित,शारिरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ कैसे रहे, दिव्यांगजनों के लिए मददगार, गणित, विज्ञान समेत अन्‍य भाषाओं की जानकारी, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली थीम पर खिलौना बनाने का आईडिया देना हैं। इस संबंध में बोर्ड की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया हैं। विस्तृत जानकारी के लिए सीबीएसई की बेवसाईट पर विवरण देखा जा सकता हैं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub