जानिए, किसानों के भारत बंद को किसने दिया समर्थन, देखें यह खबर…

न्यूज टुडे नेटवर्क। कृषि कानूनों को लेकर सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों की ओर से आठ दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का अब वाम दलों ने समर्थन कर दिया है। अभी और भी संगठनों और राजनैतिक दलों का किसानों के भारत बंद को समर्थन मिलने की उम्मीद
 | 
जानिए, किसानों के भारत बंद को किसने दिया समर्थन, देखें यह खबर…

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कृषि कानूनों को लेकर सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों की ओर से आठ दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का अब वाम दलों ने समर्थन कर दिया है। अभी और भी संगठनों और राजनैतिक दलों का किसानों के भारत बंद को समर्थन मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। हालांकि अब शनिवार को दिल्‍ली के विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच वार्ता चल रही है लेकिन सरकार के कानून में संशोधनों के फार्मूले पर किसान कहां तक राजी होते है अभी यह कहना मुश्‍किल होगा।

क्‍योंकि किसान कृषि कानूनों की वापसी पर अड़े हुए हैं। कानूनों को वापस लेने तक किसानों ने धरना खत्‍म नहीं करने की बात कही है। वाम दलों ने किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद को शनिवार को समर्थन करने की घोषणा की। वाम दलों की ओरसे जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), रिव्ल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने संयुक्त वक्तव्य में यह घोषणा की। वक्तव्य में कहा गया, ‘‘वाम दल नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हैं और इन प्रदर्शनों का समर्थन करते हैं। वाम दल उनके द्वारा आठ दिसंबर को बुलाए गए ‘भारत बंद’ का भी समर्थन करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub