जागरूकता: बरेली के व्यापारी बोले मास्क लगाएं, कोरोना से बचें और बचाएं, देखें पूरी खबर…

न्यूज टुडे नेटवर्क। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को बरेली में विभिन्न स्थानों पर लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं लिहाजा बरेली में भी पूरी सतर्कता बरतना जरूरी है। रविवार को व्यापारी नेताओं ने कुतुब खाना, घंटा घर पर एसपी क्राइम के नेतृत्व में जनता में मास्क वितरण कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने बताया कोरोना की स्थिति तनाव पूर्ण नियंत्रण में है लेकिन हमें दो गज की दूरी और मास्क बहुत जरूरी यह नियम फॉलो करने हैं। तभी हम इससे बच सकते हैं और बचा सकते हैं। मुख्य अतिथि एसपी क्राइम ने कहा सहालग का समय है बाजारों में भीड़ काफी है। जनता को जागरूक होना चाहिए 2 गज की दूरी और मास्क जरूरी है। खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है लिहाजा सचेत रहें मास्क अवश्य लगाए । व्यापारी नेता प्रवीण अग्रवाल ने कहा सहालग के समय बाजारों में रौनक आई है।

व्यापारिक गतिविधियां एक बार फिर पटरी पर हैं। लिहाजा बाजारों में निकलने वाले ग्राहकों से निवेदन है वह मास्क अवश्य लगाएं। भीड़ सड़कों पर होती है और बदनाम व्यापारी होते हैं। इसी उद्देश्य से व्यापार मंडल ने स्वयं इस कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों को जागरूक करने का क्रियान्वयन किया है।उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन अरोड़ा ने व्यापारियों द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना की।
इस मौके पर कार्यक्रम में अमित भारद्वाज कमल जगवानी डॉक्टर शफीक उद्दीन , अमित गोयल , रितेश शर्मा , गौरव सक्सेना , नीरज रस्तोगी , कमल गोयल,राजू उपाध्याय,कमल जगवानी,नीरज रस्तोगी,जितेंद्र रस्तोगी,प्रवीण अग्रवाल,पिंकी सर्राफ,आदि लोगों उपस्थित रहे।