जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना
श्रीनगर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
Fri, 5 Aug 2022
| 

शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 20, पहलगाम में 14.8 और गुलमर्ग में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान 12.5, लेह में 14.8 और कारगिल में 16.8 दर्ज किया गया।
जम्मू में 23.3, कटरा में 22.7, बटोटे में 18.5, बनिहाल में 19 और भद्रवाह में भी न्यूनतम तापमान 18.5 रहा।

--आईएएनएस
एसकेके