
न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के जिला गोरखपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। रविवार को एक महिला एसपी नार्थ के कार्यालय पहुंच कर अपने पति के खिलाफ एक शिकायती पत्र दी है। महिला का आरोप है कि एक शख्स ने अपनी धार्मिक पहचां छिपाकर शादी की थी। शादी के बाद पीड़िता को तरह-तरह की यातनाएं दीं बच्चा पैदा होने के बाद पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। एसपी नार्थ ने थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार तीन साल पहले एक शख्स ने अपनी धार्मिक पहचांन छिपाकर पीड़िता से शादी किया था। शादी के बाद तो कुछ दिन तक दोनो में ठीक चला लेकिन कुछ दिनों बाद पीड़िता से मार-पीट करने लगा। वह शहर में किराए का एक मकान लेकर परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि शादी के बाद जब कभी पत्नी उससे उसके परिवार के बारे में पूछती, वह बात टाल देता था। इस बीच पत्नी गर्भवती हो गई। लेकिन जैसे ही बच्चा पैदा हुआ पति दोनों को छोड़कर फरार हो गया। काफी दिनों तक जब उसने पत्नी-बच्चे की सुध नहीं ली तो उसकी पत्नी रविवार को एसपी नार्थ के दफ्तर पहुंची। इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी नॉर्थ ने सहजनवां थाना पुलिस को मामले की जांच कर केस दर्ज करने और कार्रवाई करने का आदेश दिया। पीड़िता ने बताया है कि उसने अपने स्तर से पति के बारे में जानकारी की तो वह दुसरे धर्म का निकला।सहजनवां थाने में भी तहरीर दी। सहजनवां प्रभारी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही हैं। पीडि़ता से शादी के सबूत मांग गए हैं। उसने दो दिन का समय मांगा है। ज दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।