किसान आंदोलन पर क्या बोले खेती किसानी से जुड़े बरेली के आम लोग, देखिए यह वीडियो और खबर…
न्यूज टुडे नेटवर्क। दिल्ली में किसान आंदोलन जोरों पर है। नए कृषि कानूनों को लेकर देशभर के विभिन्न हिस्सों में किसान संगठन और राजनैतिक दल नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसानों से सरकार की छह दौर की वार्ता भी हो चुकी है। लेकिन फिलहाल इस मसले पर सरकार किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

किसानों का सबसे बड़ा आंदोलन दिल्ली से सटे सिंधु बार्डर पर चल रहा है। नए कृषि कानूनों को लेकर देश भर की राजनीति में इस समय भारी उथल पुथल चल रहा है। हर कोई अपनी राय दे रहा है। परन्तु किसानों से हटकर यह आंदोलन अब राजनैतिक रंग भी ले चुका है। जबसे किसानों के भारत बंद को राजनैतिक दलों ने समर्थन दिया है तभी से किसान आंदोलन को भी राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। किसान आंदोलन को लेकर तमाम लोग अपनी अपनी राय कायम कर रहे हैं। कोई किसान आंदोलन के पक्ष में है तो कोई सरकार के कदम को सही बता रहा है।

न्यूज टुडे नेटवर्क ने यूपी के बरेली में आम लोगों से आम किसानों से उनकी राय जानी। साथ ही नए कृषि कानूनों को लेकर चर्चा की। आईए जानते हैं नए कृषि कानूनों के बारे में बरेली के लोगों की क्या राय है। देखिए आम लोगों से की गई बातचीत का यह वीडियो…