ओह ! घरेलू विवाद में जहर पति ने गटका और पत्नी की इस तरह हो गई मौत

रुद्रपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के गढ़ीनेगी में घरेलू विवाद के चलते दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान पत्नी की शुक्रवार को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गढ़ीनेगी थाना कुंडा निवासी कोमल (35) का पति वीरेंद्र कुमार (37)
 | 
ओह ! घरेलू विवाद में जहर पति ने गटका और पत्नी की इस तरह हो गई मौत

रुद्रपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के गढ़ीनेगी में घरेलू विवाद के चलते दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान पत्नी की शुक्रवार को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई और पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गढ़ीनेगी थाना कुंडा निवासी कोमल (35) का पति वीरेंद्र कुमार (37) से किसी बात को लेकर आपस में मनमुटाव चल रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह वीरेंद्र रोजाना की तरह काम पर गया था, लेकिन कुछ समय बाद तबियत खराब होने की बात कहते हुए वापस घर आ गया। शाम को पति-पत्नी में फिर कहासुनी हो गई। इसी को लेकर वीरेंद्र ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। पत्नी को जब इसकी भनक लगी तो उसने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। दंपत्ति की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां शुक्रवार तड़के कोमल ने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मृतका की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उसके एक 6 वर्ष का पुत्र आयुष और 4 व 3 वर्ष की दो पुत्रियां उवर्शी व अंशिका हैं। घटना को लेकर मृतका के गांव में सन्नाटा छाया है। गढ़ीनेगी में वीरेंद्र के दो मकान हैं। एक में वह पत्नी बच्चों के साथ रहता है और दूसरे में उसका परिवार रहता है। वीरेंद्र एक राइस मिल में पल्लेदारी (मजदूरी) किया करता है। उसकी पत्नी मृतका कोमल घर पर ही परचूनी की दुकान पर बैठती है। दोनों में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे।

 

उधर, कोमल की मृत्यु की सूचना पर उसके मायके रामनगर वादीगढ़ चौराहा तहसील अफजलगढ़ बिजनौर उत्तर प्रदेश से आए परिजनों ने ससुराल वालों पर जानबूझकर कोमल को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub