
न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले दहेज लोभियों से परेशान एक विवाहिता ने एसएसपी से शिकायत करके ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में महिला ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि चार साल पहले देवरनियॉ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से उसका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद से ससुराली कार और रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता के पिता ने कई बार ससुरालियों को रुपये भी दिए।
लेकिन ससुरालियों की मांग बढ़ती गई। जब उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो महिला को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म भी किया।