एमएलसी चुनावों की मतगणना पूरी, भाजपा के डा हरि सिंह ढिल्लो जीते

न्यूज टुडे नेटवर्क। एमएलसी चुनावों में भाजपा बरेली मुरादाबाद खण्ड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत के खबर के साथ एमएलसी चुनावों की मतगणना पूरी हो गई। रात साढ़े आठ बजे के करीब रिटर्निंग आफीसर ने इस सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डा हरि सिंह ढिल्लो को विजयी घोषित कर दिया। ढिल्लो
 | 
एमएलसी चुनावों की मतगणना पूरी, भाजपा के डा हरि सिंह ढिल्लो जीते

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। एमएलसी चुनावों में भाजपा बरेली मुरादाबाद खण्‍ड स्‍नातक सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी की जीत के खबर के साथ एमएलसी चुनावों की मतगणना पूरी हो गई। रात साढ़े आठ बजे के करीब रिटर्निंग आफीसर ने इस सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्‍याशी डा हरि सिंह ढिल्‍लो को विजयी घोषित कर दिया। ढिल्‍लो की जीत की खबर सुनकर भाजपाईयों ने जमकर जश्‍न मनाया। मतगणना केन्‍द्र के बाहर ही मिष्‍ठान वितरण किया गया।

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव की मतगणना  के दौरान भाजपा के डा हरि सिंह ढिल्‍लो को विजयी घोषित किया गया है। मतपेटियां खुलने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ गई थीं। डा हरि सिंह ढिल्‍लो के विजयी घोषित होते ही उत्‍साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्‍ठान वितरण किया। रात साढ़े आठ बजे के करीब ढा हरि सिंह ढिल्‍लो को विजयी घोषित कर दिया गया। डा हरि सिंह ढिल्‍लो को 12827 वोट मिले हैं वहीं संजय मिश्र को 4864 वोट प्राप्‍त हुए हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्‍याशी विनय सिंह खण्‍डेलवाल को 705 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

किसको कुल कितने वोट मिले हैं यह स्थिति साफ नहीं है। अनुमानित प्रत्येक यानी बने आठ काउंटर पर डा हरि सिंह ढिल्‍लो 50 से 60 फीसदी मत से आगे रहे हैं। प्रथम चरण के बाद ही स्थिति क्लियर हो गई थी। तभी से भाजपा प्रत्‍याशी के जीतने के कयास लगने शुरू हो गए थे।

आठ बजे संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। मतपेटियों से मतपत्रों को छांटकर निरस्त मतपत्रो को अलग किया गया है। कार्मिक टेबलों पर मतपत्रों के बंडलों को पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही थी। निर्धारित एजेंटों के साथ भाजपा, सपा, कांग्रेस के उम्मीदवार संजय कम्युनिटी हॉल में ही मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए थे।

पहली दिसंबर को हुए मतदान में बरेली और मुरादाबाद में 73.48 फीसद मतदान हुआ था। चुनावी मैदान में यूं तो 15 प्रत्‍याशी मैदान में थे लेकिन असल मुकाबला पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा व भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो के बीच ही था। इसके पहले संजय कम्युनिटी हाल में मतगणना की तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गईं थीं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub