ऊधमसिंह नगर: मंत्री के काफिले पर फेंकी चूड़ियां, मेयर की कार पर बरसाए पत्थर, जानिए क्यों हुआ विरोध

*कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के काफिले पर कांग्रेसियों ने चूडियां फैकी* रुद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रस्तावित किसान रैली का जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील क्षेत्रोंमें भी विपक्षी दलों और किसानों ने विरोध किया। किसान रैली के दौरान ही गदरपुर में मंत्री अरविंद पांडे के काफिले पर कांग्रेसियों ने चूडियां फेंकी। वहीं काशीपुर
 | 

*कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के काफिले पर कांग्रेसियों ने चूडियां फैकी*

रुद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रस्तावित किसान रैली का जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील क्षेत्रोंमें भी विपक्षी दलों और किसानों ने विरोध किया। किसान रैली के दौरान ही गदरपुर में मंत्री अरविंद पांडे के काफिले पर कांग्रेसियों ने चूडियां फेंकी। वहीं काशीपुर में किसान रैली के वाहनों पर कांग्रेस व आप कार्यकर्ताओं ने घेरकर उन पर कब्जा जमा लिया। बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले रुद्रपुर जा रहे किसानों को लेबड़ा पुल पर रोका गया। पुलिस व किसानों के बीच में कहासुनी हुई और जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन भी हुआ।

इसी दौरान जब काबीना मंत्री अरविंद पांडे अपने आवास से काफिले के साथ रुद्रपुर के लिए निकल रहे थे, तभी नगर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर ने उनकी सरकारी गाड़ी को रोककर नारेबाजी करते हुए उनकी कार की तरफ चूड़ियां फेंकी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुछ समझते तो उन्होंने अपनी गाड़ी धीरे करवा कर चूड़ियां फेंक रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

उधर काशीपुर में कृषि बिल के समर्थन में विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व काशीपुर से रुद्रपुर चलो रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में पहुंचकर भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगा कर अपना विरोध दर्ज कराया। मेयर की गाड़ी पर भी पथराव किया गया है। इस दौरान प्रभारी एसडीएम चोटिल भी हुए हैं। किसानों और भाजपा के कार्यकर्ताओं में नोंकझोंक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

WhatsApp Group Join Now
News Hub