इस बीमारी के चलते MP के राज्यपाल का निधन, UP में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

आज सुबह मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (Governor Lalji Tandon) का निधन होने से उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश में शोक छा गया है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ 10:30 बजे और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 1:00
 | 
इस बीमारी के चलते MP के राज्यपाल का निधन, UP में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

आज सुबह मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (Governor Lalji Tandon) का निधन होने से उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश में शोक छा गया है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ 10:30 बजे और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 1:00 बजे लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देने आएंगे। इसके साथ ही यूपी सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
इस बीमारी के चलते MP के राज्यपाल का निधन, UP में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित
लखनऊ निवासी 85 वर्षीय लालजी टंडन मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 11 जून को लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta hospital) में भर्ती कराया गया था। लम्बी बीमारी के कारण कोमोबिर्टीज और न्यूरो मस्कुलर कमजोरी के कारण वह बाई-रेप वेंटिलेटर को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। कल शाम को दोबारा तबीयत बिगडऩे पर उन्हेंं ट्रेकोस्टॉमी के माध्यम से फिर क्रिटिकल केयर वेंटिलेटर पर लिया गया है। लेकिन आज सुबह उनका अस्पताल में निधन हो गया।

अंतिम यात्रा व दर्शन
पूर्व सांसद लालजी टंडन का अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक उनके पुत्र के आवास कोठी नं 9 त्रिलोकनाथ रोड, हजरतगंज पर होगा जबकि दोपहर 12 बजे से उनके पैतृक निवास 64, सोंधी टोला, चौक, लखनऊ पर होगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा 4 बजे गुलाला घाट,चौक के लिए प्रस्थान करेगी।
                          http://www.narayan98.co.in/
इस बीमारी के चलते MP के राज्यपाल का निधन, UP में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8

WhatsApp Group Join Now
News Hub