इंडो नेपाल बॉर्डरः नौकरी दिलाने के बहाने नेपाल से भारत ला रहा था लड़की फिर एसएसबी ने क्या किया, देखें खबर…

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी पीलीभीत इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने युवक युवती को संदिग्ध हालात में पकड़ा है। आरोपी युवक एक नेपाली लड़की को काम दिलाने के बहाने भारत ला था। इसी दौरान एसएसबी ने इंडो नेपाल बार्डर की बसई सीमा चौकी उन्हें दबोच लिया। लड़की को नेपाल महिला विकास समिति के संरक्षण में
 | 
इंडो नेपाल बॉर्डरः नौकरी दिलाने के बहाने नेपाल से भारत ला रहा था लड़की फिर एसएसबी ने क्या किया, देखें खबर…

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी पीलीभीत इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने युवक युवती को संदिग्‍ध हालात में पकड़ा है। आरोपी युवक एक नेपाली लड़की को काम दिलाने के बहाने भारत ला था। इसी दौरान एसएसबी ने इंडो नेपाल बार्डर की बसई सीमा चौकी उन्‍हें दबोच लिया। लड़की को नेपाल महिला विकास समिति के संरक्षण में और आरोपित लड़के को नेपाल के एपीएफ और नेपाल पुलिस को सौंप दिया है।

49 वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत कंपनी की सीमा चौकी बसई प्रभारी निरीक्षक भेरजी सोढा ने जानकारी देते हुए बताया कि। भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 770 ( 200) के निकट से एक लड़का और एक लड़की नेपाल से भारत आ रहे थे।  जिसे गश्त कर रहे जवानों ने ऱोक लिया और पूछताछ करने पर संतोष जनक जबाब नहीं दे सके। एसएसबी जवानों के द्वारा युवक से सख्ती से पुछताछ की गई।

पूछताछ में लडके ने अपना नाम सुनील बोहरा, पुत्र धनबहादुर बोहरा धाना चैनपुर, जिला भजांत्र नेपाल बताया है। लड़की ने अपना नाम साइना खड़का आयु 20 वर्ष पुत्री ठुलू बाबू खड़का ग्राम तसनपुर थाना चैन खोला जिला धादिंग नेपाल का निवासी बताया है। पकड़ी गई नेपाली लड़की ने बताया कि यह  मुझे नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली ले जा रहा था। एसएसबी ने लड़की को नेपाल के महिला विकास समिति को हैंड ओवर कर दिया है। वही युवक को नेपाल एपीएफ और नेपाल पुलिस को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सौंप दिया है। पकड़ने वाली टीम में मुख्य रुप से बसई  सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक भेरजी सोडा, सामान्य आरक्षी गौरव मद्धेशिया, अमर भारती, अवनीश उपाध्याय, संजीत कुमार, महिला अरक्षी मोनिका और संगीता मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub