आखिर ऐसी क्या बात थी कि प्रेमी के पति की हत्या के बाद सिपाही ने कर ली आत्म हत्या, जानने के लिए पढ़ें यह खबर

बरेली,न्यूज टुडे नेटवर्क। प्रेमी के पति की हत्या होने के बाद सिपाही ने प्रेमी सिपाही ने आखिर आत्हत्या क्यों कर ली। पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने के बाद अब यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा है। पूरा प्रकरण और कारण जानने के लिए आप भी देखें यह पूरी खबर…… संभल में हयातनगर थाने
 | 

आखिर ऐसी क्या बात थी कि प्रेमी के पति की हत्या  के बाद सिपाही ने कर ली आत्म  हत्या, जानने के लिए पढ़ें यह खबरआखिर ऐसी क्या बात थी कि प्रेमी के पति की हत्या  के बाद सिपाही ने कर ली आत्म  हत्या, जानने के लिए पढ़ें यह खबर

बरेली,न्‍यूज टुडे नेटवर्क। प्रेमी के पति की हत्‍या  होने  के  बाद सिपाही  ने प्रेमी सिपाही ने आखिर आत्‍हत्‍या क्‍यों कर ली। पूरे घटनाक्रम का  खुलासा  होने के बाद अब यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा है।

पूरा प्रकरण और कारण जानने के लिए आप भी देखें यह पूरी खबर……

संभल में हयातनगर थाने के सिपाही ने अवधेश हत्याकांड में खुद को फंसता देख गोली मारकर आत्महत्या की थी। सिपाही अंकित का विनीता से अफेयर था। उसकी मोबाइल पर बातचीत होती थी। इस वजह से अवधेश हत्याकांड के बाद सिपाही घबरा गया। उसने अपनी सरकारी पिस्टल से दिन में ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

फिरोजाबाद की रहने वाली विनीता सिंह को उसके पति अवधेश सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात जब पुलिस अधिकारियों ने उससे बातचीत की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। विनीता ने बताया कि बिजनौर का रहने वाला सिपाही अंकित यादव संभल के हयात नगर थाने की हयातनगर चौकी पर तैनात था। मैनपुरी में विनीता सिंह की बहन ज्योति सिंह की शादी हुई थी। इस वजह से उसका आना-जाना था। वहीं उसकी मुलाकात सिपाही अंकित से हुई थी। मोबाइल पर उनकी बातचीत होती थी। एक दूसरे से मिलने आते जाते थे। 12 अक्टूबर को अवधेश की हत्या के बाद विनीता सिंह के प्रेमी के तौर पर अंकित का भी नाम सामने आया था। कत्ल के आरोपों को लेकर अंकित घबरा गया। 27 अक्टूबर को उसने चौकी में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

यही नहीं मालूम चला है कि सिपाही अंकित यादव ने खुदकुशी करने से पहले अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था। कहा कि वह एक केस में फंस गया है। हालांकि उसका केस से कोई लेना देना नहीं है। उसकी सीडीआर निकलवा ली जाये। वह मौके पर नहीं है। लेकिन उसे लग रहा है कि वह इस केस से बच नहीं पाएगा। इस वजह से आत्महत्या कर रहा है। उसके मां-बाप का ध्यान रखना। इसके बाद अंकित ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

अंकित की महिला से दोस्ती थी। दोनों में बातचीत होती थी। उनकी सीडीआर में मोबाइल नंबर मिले हैं। इसी केस में नाम आने की वजह से अंकित परेशान था। उसने घबराहट में आत्महत्या कर ली।

                                                                                                 यमुना प्रसाद, एसपी संभल

असली प्रेमी को बचाना चाहती रही विनीता सिंह

विनीता सिंह को पता चल गया था कि 27 अक्टूबर को अंकित ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस वजह से उसने अपने असली प्रेमी अमित को बचाने के लिये पूरा ठीकरा अंकित पर फोड़ दिया। अमित की जगह उसने अंकित का नाम लिया। जबकि कत्ल में और गाड़ी लाने में उसका साथ प्रेमी अमित ने दिया था। अमित ने ही उसके साथ मिलकर कत्ल की साजिश रची थी।

फिरोजाबाद इलाहाबाद बदायूं के चक्कर काटती रही हत्यारोपी महिला

हत्यारोपी महिला विनीता सिंह घटना के बाद फिरोजाबाद गई। हिस्ट्रीशीटर शेर सिंहं के पकड़े जाने के बाद मामला जब खुलने लगा। इसके बाद पूरा परिवार फरार हो गया। विनीता सिंह के भाई प्रदीप के ससुराल पक्ष की रिश्तेदारी बदायूं में है। विनीता सिंह फिरोजाबाद से बदायूं आ गई। बदायूं से वह मुकदमे से बचने के लिए इलाहाबाद गई। एक दिन वह एक मीडिया कर्मी और एडवोकेट से मिलने के लिये बरेली भी आईं थीं। बाद में इलाहाबाद से आगरा होते हुए फिर बदायूं आ गईं। पिछले तीन दिन से बदायूं में ही छिपी हुई थीं। हाईकोर्ट के एक एडवोकेट के जरिये वह शुक्रवार सुबह बरेली पहुंच गईं। उन्होंने थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दे दी।

WhatsApp Group Join Now
News Hub