बरेली,न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में दीपावली के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव मनाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में सीएम योगी दीपोत्सव का शुभारंभ कर रहे हैं। अयोध्या में यह पहला मौका है जब राम मन्दिर निर्माण शुरू होने के बाद दीपोत्सव दीपावली उत्सव मनाया जा रहा है।
अयोध्या दीपोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में प्रतीकात्मक रूप से यहां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलन करके दीपमालिका बनाई। भाजपा महानगर के द्वारा पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में दीप उत्सव का कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने सभी शहर वासियों को दीपावली की बधाई दी।
उन्होंने महानगर की टीम को भी इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर दिए जलाए गए और आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, अजय प्रताप सिंह, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, राज अग्रवाल, अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, अभीर सक्सेना, प्रतेश पांडे, सूर्यकांत मौर्य, डॉक्टर तृप्ति गुप्ता, अमरीश कठेरिया, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।