
न्यूज टुडे नेटवर्क। सपा मुखिया अखिलेश यादव गिरफ़्तार कर लिया गया है। अखिलेश कन्नौज जाने के लिए निकले थे। अखिलेश यादव को घर में ही सुबह से नजरबंद कर दिया गया था। दोपहर बाद अखिलेश अपने आवास से बाहर आए और कन्नौज जाने के लिए कहा। जिस पर पुलिस ने घेरा बनाकर उन्हें रोकना चाहा। इस बात अखिलेश यादव नाराज हो गए। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। जिसके बाद अखिलेश यादव को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग भी किया।
कृषि बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कन्नौज से प्रदेश में किसान पदयात्रा का ऐलान किया था। घर में पूरी तरह से नजरबंद कर दिया गया। लेकिन दोपहर बाद अखिलेश अपने आवास से बाहर निकले तो पुलिस ने घेरा बनाकर उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई तो अखिलेश धरने पर बैठ गए। पुलिस ने अखिलेश यादव व तमाम कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल भी प्रयोग किया।
अखिलेश ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज नहीं दबा सकती है। आज मुझे कन्नौज जाने से रोका गया है। कार्यक्रम की अनुमति कोरोना संकट काल का हवाला देकर नहीं दी गई। जब भाजपा या सरकार कोई कार्यक्रम करती है तो कोरोना नहीं होता है, लेकिन हम किसानों की आवाज उठाना चाहते हैं तो हमें कोरोना हो जाएगा, यह कहा जा रहा है। सपा किसानों को जागरुक करेगी। बता दें कि रविवार रात से ही पुलिस ने लखनऊ में अखिलेश के घर और सपा के कार्यालय को बैरिकेडिंग कर घेर लिया। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। एक तरह से सपा अध्यक्ष को नजरबंद कर दिया गया था।