कांग्रेस न आप, भाजपा देगी साथ: मुख्यमंत्री

द्वारका/कच्छ/मोरबी, 23 नवंबर(आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की कार्बन कॉपी है। उनका भी रोज कोई न कोई घोटाला सामने आता है। आप ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। कोरोना में जनमानस से खिलवाड़ कर रहे थे। अराजकता और भ्रम फैलाते थे।
 | 
कांग्रेस न आप, भाजपा देगी साथ: मुख्यमंत्री द्वारका/कच्छ/मोरबी, 23 नवंबर(आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की कार्बन कॉपी है। उनका भी रोज कोई न कोई घोटाला सामने आता है। आप ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। कोरोना में जनमानस से खिलवाड़ कर रहे थे। अराजकता और भ्रम फैलाते थे।

योगी आदित्यनाथ तीसरे दिन यहां बुधवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तीन विधानसभाओं (द्वारका, रापर और ध्रांगध्रा) में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। चुनावी व्यस्तता के बीच योगी आदित्यनाथ ने आस्था की डगर भी नहीं छोड़ी और द्वारकाधीश मंदिर में जाकर शीश नवाया। योगी आदित्यनाथ की धुआंधार रैली की बदौलत भाजपा गुजरात में फिर कांग्रेस का सफाया करने की तरफ बढ़ रही है।

योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि जाकर द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने चार धाम में से प्रमुख भगवान द्वारकाधीश को कोटि-कोटि नमन किया। इसके बाद द्वारका विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार पबुभा वीरमभा माणेक के पक्ष में पहली रैली की। यूपी की भावनाओं से लोगों को जोड़ते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि आपने हमारे कान्हा को द्वारकाधीश बना दिया। उनका जन्म 5 हजार वर्ष पहले यूपी के मथुरा में हुआ था। उनकी बाल लीलाओं से मथुरा, वृंदावन व बरसाना उपकृत है। उन क्षेत्रों को हमने तीर्थ बना दिया। असुरों का संहार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण द्वारका पधारे थे और आपने उन्हें यहां का राजा बना दिया। सीएम ने गुजरात को प्रेरणा की धरती बताया।

सीएम कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी पर भी हमलावर रहे। कहा कि सीएम ने विश्वास दिलाया-कांग्रेस न आप, भाजपा देगी साथ।

सीएम ने कहा कि यहां के प्रत्याशी द्वारकाधीश मंदिर की पूजा परंपरा से जुड़े हैं। शिव के अनन्य भक्त हैं। हमें भक्त और सेवक ही चाहिए। जो प्रत्याशी सेवक के रूप में जनता को जनार्दन के रूप में देखे, उसे ही चुनें। आपकी और द्वारकाधीश की सेवा के लिए भाजपा ने पबुभा माणेक को उम्मीदवार बनाया। उनके खिलाफ लड़ रहे सात प्रत्?ाशी आज इस मंच पर हैं। भाजपा प्रत्याशी शिव-शिव के रूप में विख्यात हैं। शिव का तात्पर्य ही कल्याण है। विश्वास है कि सेवा व कल्याण की परंपरा को भाजपा के प्रत्याशी अनवरत रूप से बढ़ाएंगे। गुजरात में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं। यहां विकास की हर इमारत पर नरेंद्र भाई का नाम लिखा है। वे गुजरात के लिए निरंतर चिंतित रहते हैं। अत: विकास के अभियान को बढ़ाने के लिए कमल के फूल पर वोट दें।

रापर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह जडेजा की जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने आमजनों को गुजराती में राम-राम किया, फिर कच्छ में कमल खिलाने का आह्वान किया। कहा कि जडेजा का परिवार 7 पीढ़ी से जनता की सेवा के लिए समर्पित है। सीएम ने कहा कि यहां से कुछ दूर नाथ संप्रदाय का प्रमुख स्थल नंदकोट भी है। भुज के भूकंप के दौरान वहां आने का अवसर मिला था। नाथ योगियों ने कभी यहां कठिन तपस्या की थी। जडेजा राजाओं ने बाद में यहां नंदकोट का किला बनाया था। गुजरात की धरती संकट में नेतृत्व देती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस जहां आती है, दंगे, गुंडागर्दी व कर्फ्यू लाती है। यह उनके जींस का हिस्सा है। पहले गुजरात में यही सब होता था पर जब नरेंद्र मोदी सीएम बने, यह सब समाप्त हो गया। इसके बाद से गुजरात विकास का मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। कांग्रेस पर विश्वास न करना। जब सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया और भाजपा जब राम मंदिर आंदोलन को समर्थन देने के लिए खड़ी हुई तो भी कांग्रेस ने विरोध किया। आस्था का सम्मान केवल भाजपा करती है।

--आईएएनएस

विकेटी/एएनएम