म्यांमार में 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को लगी कोविड वैक्सीन

यांगून, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार में 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़ों के जरिए दी।
 | 
म्यांमार में 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को लगी कोविड वैक्सीन यांगून, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार में 3.7 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़ों के जरिए दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि इन आंकड़ों में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के 30.5 मिलियन से अधिक लोग, वहीं 18 वर्ष से कम आयु के 6.5 मिलियन से अधिक लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 620,035 की पुष्टि की है।

इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसी अवधि के तहत 13,197 लोगों का कोरोना टेस्ट किया और डेली पॉजिटिविटी रेट 3.55 प्रतिशत दर्ज की।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में एक नई मौत के बाद बुधवार को देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 19,451 तक पहुंच गई। वहीं देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 596,105 हो गई है।

दक्षिण पूर्व एशियाई देश में मार्च 2020 में पहला कोविड-19 का मामला सामने आया था।

--आईएएनएस

पीके/एसकेके