हम पीएम आवास तक चलकर महंगाई दिखाना चाहते हैं : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस शुक्रवार को देश भर में महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन कर रही प्रियंका गांधी गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें वैन में बिठा दिया गया। वैन में बैठने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, इन्हें महंगाई नहीं दिख रही है तो हम प्रधानमंत्री आवास तक चल कर महंगाई दिखाना चाहते हैं और गैस का सिलेंडर दिखाना चाहते हैं।
 | 
हम पीएम आवास तक चलकर महंगाई दिखाना चाहते हैं : प्रियंका गांधी नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस शुक्रवार को देश भर में महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन कर रही प्रियंका गांधी गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें वैन में बिठा दिया गया। वैन में बैठने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, इन्हें महंगाई नहीं दिख रही है तो हम प्रधानमंत्री आवास तक चल कर महंगाई दिखाना चाहते हैं और गैस का सिलेंडर दिखाना चाहते हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुल 64 सांसदों और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रियंका गांधी ने महंगाई के मसले पर केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, सरकार को यह लगता है कि इनके खिलाफ विपक्ष कुछ कहता है तो यह दबा सकते हैं और हम इनके दबाव में आकर चुपचाप समझौता करने बैठ जाएंगे, हम एक मकसद से यहां हैं। इनके मंत्री कह रहे हैं कि, इन्हें महंगाई नहीं दिख रही, तो हम प्रधानमंत्री आवास तक चल कर महंगाई दिखाना चाहते हैं।

गैस आज कोई खरीद नहीं पा रहा है, महंगाई से गरीब और मध्यमवर्गीय लोग सब परेशान हैं और कोई कुछ ना बोले। मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है, उन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो चार लोग अमीर हो गए हैं, उनके महल बड़े हुए। लेकिन आम जनता तरस रही है, क्या यह ठीक है?

दिल्ली में देश के प्रदर्शन के अलावा देश भर के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन हुआ और राज भवनों का घेराव भी किया गया है। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लगा रखी है और जिन कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया या इकट्ठा होने की कोशिश की उन्हें हिरासत में ले लिया है।

--आईएएनएस

एमएसके/एसकेपी