स्वार्थ के लिए किसी की भी कुर्बानी दे सकते हैं नीतीश : भाजपा नेता विजय सिन्हा

पटना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पार्टी में उपजे विवाद के बीच बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह अपने स्वार्थ के लिए किसी भी नेता की बलि दे सकते हैं।
 | 

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने अपने स्वार्थ के लिए कई नेताओं की बलि दी है और अगले उपेंद्र कुशवाहा हैं। नीतीश कुमार को ऐसा आदमी पसंद नहीं है जो उनके और उनके सिद्धांत के प्रति वफादार हो। उपेंद्र कुशवाहा कभी-कभी सच कहते हैं, मगर नीतीश कुमार ऐसा नहीं करते।

सिन्हा ने कहा, बिहार में एक राजनीतिक अनिश्चितता है और जिन लोगों ने जनादेश की चोरी की है, वे इसके लिए जिम्मेदार हैं। वे बिहार के लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। महागठबंधन सरकार सिद्धांत या लोगों की सेवा के तहत नहीं बनी है। यह भ्रष्टाचार करने के लिए बनाई गई है।

उन्होंने आरोप लगाया, जदयू और राजद के बीच एक सौदा था। एक प्रधानमंत्री और दूसरा मुख्यमंत्री बनना चाहता था। उपेंद्र कुशवाहा कभी-कभी सच कहते हैं, लेकिन वह पूरा सच नहीं बताते हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं। उन्हें आम लोगों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने मांग की कि नीतीश कुमार को जनादेश का सम्मान करने के लिए विधानसभा को भंग कर देना चाहिए।

--आईएएनएस

एसजीके/एएनएम