फिर उठा मलाली मस्जिद विवाद, विहिप ने दैवीय आशीर्वाद के लिए यज्ञ किया

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक), 16 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मलाली मस्जिद विवाद फिर से सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंदिर के निर्माण के लिए दिव्य आशीर्वाद और हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक विशेष यज्ञ किया।
 | 

कार्यकर्ताओं ने तांत्रिकों की सलाह के अनुसार, मस्जिद के स्थान पर मंदिर के निर्माण के लिए प्रार्थना करने के लिए महा गण यज्ञ या गणपति यज्ञ किया।

जब यह सवाल पूछा गया कि क्या मलाली मस्जिद की जगह पर मंदिर का निर्माण होगा, तो तांत्रिकों (भविष्यवक्ता) ने कहा कि इस काम के लिए ईश्वरीय आशीर्वाद की जरूरत है।

सलाह के अनुसार विहिप कार्यकर्ताओं ने मलाली शहर के रामजनेय भजन मंदिर में महा गण यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें मंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक भरत शेट्टी उपस्थित थे।

21 अप्रैल, 2022 को मलाली मस्जिद के जीर्णोद्धार के दौरान एक मंदिर का ढांचा मिला, जिससे विवाद पैदा हो गया। विवाद के बाद कोर्ट ने मस्जिद प्रबंधन को काम रोकने का आदेश दिया था।

--आईएएनएस

एसकेके/एसकेपी