पिछले साल नाइजीरिया में बाढ़ से 662 लोग मारे गए, 24 लाख से अधिक विस्थापित हुए

लागोस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 2022 में देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से 662 लोग मारे गए थे और 24 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए थे।
 | 
लागोस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 2022 में देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से 662 लोग मारे गए थे और 24 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए थे।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के महानिदेशक मुस्तफा हबीब अहमद ने आंकड़ों का खुलासा करते हुए कहा कि 3,174 लोगों को चोटें आईं, जबकि हजारों घर और खेत नष्ट हो गए।

अहमद ने 2022 में विनाशकारी बाढ़ आपदाओं को नाइजीरिया के इतिहास में अभूतपूर्व बताया।

उन्होंने कहा, रिकॉर्ड बताते हैं कि बाढ़ से 662 लोगों की मौत हुई है, 3,174 अन्य घायल हुए हैं और 2,430,445 लोग विस्थापित हुए हैं।

एनईएमए में मानव संसाधन प्रबंधन के प्रभारी निदेशक मूसा जाकरी ने कहा कि, जलवायु में तेजी से बदलाव के कारण देश भर में प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

जाकरी ने कहा कि, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम एनईएमए के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के बेहतर ज्ञान से लैस करने के लिए है।

--आईएएनएस

पीटी/आरआर