दिल्लीवालों का हाउस टैक्स पिछला माफ, अगला हाफ, गावों का पूर्ण माफ के तहत मिनिमम टैक्स प्रणाली लागू करेगी कांग्रेस - अनिल कुमार

नई दिल्ली, 23 नवम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज कांग्रेस विजन डाक्यूमेंट की कड़ी में निगम में एक हाउस टैक्स विजन - पिछला माफ, अगला हाफ, गांव में पूर्ण साफ और एम.सी.डी से भ्रष्टाचार पूरा साफ मीडिया के समक्ष पेश किया। कांग्रेस ने दिल जीता है, दिल्ली भी जीतेंगे, दिल्ली को बनाएंगे मेरी चमकती दिल्ली।
 | 
दिल्लीवालों का हाउस टैक्स पिछला माफ, अगला हाफ, गावों का पूर्ण माफ के तहत मिनिमम टैक्स प्रणाली लागू करेगी कांग्रेस - अनिल कुमार नई दिल्ली, 23 नवम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज कांग्रेस विजन डाक्यूमेंट की कड़ी में निगम में एक हाउस टैक्स विजन - पिछला माफ, अगला हाफ, गांव में पूर्ण साफ और एम.सी.डी से भ्रष्टाचार पूरा साफ मीडिया के समक्ष पेश किया। कांग्रेस ने दिल जीता है, दिल्ली भी जीतेंगे, दिल्ली को बनाएंगे मेरी चमकती दिल्ली।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के मिल रहे समर्थन के बाद कांग्रेस पार्टी निगम में सरकार बनाने जा रही है और सदन की पहली बैठक में दिल्ली की 25 लाख सम्पतियों के मालिकों को मिनिमम टैक्स प्रणाली लागू कर उन्हें सीधा राहत देगी। कांग्रेस, हाउस टैक्स पिछला माफ, अगला हाफ और गांव में पूर्ण माफ की नीति लागू करके एम.सी.डी के टैक्स विभाग से भ्रष्टाचार पूरी तरह साफ करके इंस्पेक्टर राज पर लगाम लगाऐगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गांवों को सम्पति कर के दायरे से बाहर लाया जाएगा। जिसे शीला दीक्षित सरकार के समय कांग्रेस की निगम सरकार ने 2002 से 2007 के दौरान लागू किया था।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी बात दिल्ली की जनता के बीच जाकर कर रही हैं और भाजपा और आम आदमी पार्टी से सवाल भी कर रही है कि भाजपा, आम आदमी पार्टी ने जो खोखले वायदे किए थे उन्हें पूरा क्यों नही किया। जनता इनके बहकावे में न आए। क्योंकि पिछले 15 वर्षो में भाजपा ने दिल्ली को बदहाल बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही हाउस टैक्स विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐंगे। भाजपा हाउस टैक्स के नोटिस जारी करके गैर कानूनी वसूली की जाती थी, जनता को निगम में भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्ति दी जाऐगी।

निगम के पूर्व स्टैडिंग कमेटी के चेयरमैन जय किशन शर्मा ने कहा कि हाउस टैक्स एक अहम मुद्दा है, भाजपा ने 15 वर्षों में भ्रष्टाचार बढ़ाया है। हाउस टैक्स वसूली के लिए भाजपा ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। पहले गांव में टैक्स नही लिया जाता था, भाजपा ने लाल डोरे के गांव में हाउस टैक्स लगाया, गांव में खाली पड़ी जमीन पर सामाजिक गतिविधियों के नाम पर 10 प्रतिशत हाउस टैक्स और व्यवसायिक सम्पतियां पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाकर लोगों के साथ धोखा दिया है। निगम में आने वाली कांग्रेस सरकार गांवों को हाउस टैक्स से दूर रखेगी और दिल्ली की सम्पतियों से 100 प्रतिशत हाउस टैक्स वसूली के लिए योजना बना रही है।

पूर्व मेयर सतवीर सिंह ने कहा कि दिल्ली के गांवों को हाउस टैक्स के दायरे से बाहर कांग्रेस की निगम सरकार ने 2002 से 2007 के बीच योजना के तहत किया था। गांव की सम्पतियों को हाउस टैक्स से 100 प्रतिशत बाहर रखा गया था जिसे भाजपा ने सत्ता में आने के बाद टैक्स के दायरे में लाया गया। 15 वर्षों के शासन में भाजपा दिल्लीवालों से हाउस टैक्स वसूल के लिए हुए भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज से दिल्ली की जनता पूरी तरह आहत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम में शासन बनाने के बाद भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम दिल्लीवासियों को देगी।

--आईएएनएस

एमजीएच/एएनएम