झारखंड के सरायकेला-खरसावां में पेड़ पर लटकी मिली महिला की नग्न लाश, हत्या की आशंका

रांची, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला की नग्न लाश पेड़ पर लटकी पाई गई। खबर इलाके में आग की तरह फैली और वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की शिनाख्त हो गई है। वह इसी थाना क्षेत्र के माकतमडीह गांव की रहने वाली थी और पिछले एक महीने से अपने घर से लापता थी।
 | 

महिला के पुत्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसका अपहरण करने और फिर हत्या कर देने का संदेह जताया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसकी मां को गांव के कुछ लोग डायन कहकर प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर कई बार झगड़ा और विवाद भी हुआ था। उसने संदेह जताया है कि उसकी मां की हत्या के पीछे इन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है।

जिस पेड़ पर महिला का शव लटका था, वह चौका से कांड्रा जाने वाली सड़क के पास है। महिला का शव उसी की साड़ी का फंदा बनाकर लटकाया गया था। महिला के पुत्र और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते 25 दिसंबर को वह घर से लापता हुई थी तो इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई थी।

कांड्रा के पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो ने बताया कि इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस बाबत गांव के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएनएम