जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राजद का प्रखंड मुख्यालयों पर संविधान बचाओ-देश बचाओ का संकल्प

पटना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सभी प्रखंडों में संविधान बचाओ-देश बचाओ का संकल्प लिया।
 | 
पटना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सभी प्रखंडों में संविधान बचाओ-देश बचाओ का संकल्प लिया।

राजद के प्रदेश कार्यालय में भी समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कपर्ूी ठाकुर की 99 वीं जयन्ती मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जननायक कपर्ूी ठाकुर के विचारों के अनुरूप हासिये के समूहों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया और उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर संकल्प लेते हुए वक्ताओं ने कहा कि हम लोग जननायक कपर्ूी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को गांव-गांव के सभी घरों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूपी ठाकुर ने जीवनपयर्ंत गरीबों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों एवं वंचित समाज के बड़ी समूहों के लिए संघर्षरत रहें। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पिछड़ों, अतिपिछड़ों के विशेष अवसर के सिद्धांत को संविधान के आधार पर कानून बनाकर अधिकार प्रदान किया।

इसके अलावा बिहार के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर राजद द्वारा जननायक कपर्ूी ठाकुर की जयन्ती मनाई गई और संविधान बचाओ-देश बचाओ का संकल्प लिया गया।

राजद नेताओं ने कहा कि देश में आरएसएस के विचार धारा के खिलाफ सभी को एकजुट होकर संकल्प लेने की आवश्यकता है, क्योंकि केन्द्र में जो सरकार है वो नफरत और साम्प्रदायिकता का माहौल खड़ा कर राजनीतिक हित साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसके खिलाफ सभी समाजवादियों को अपने एकजुटता के साथ ऐसी ताकतों का मुकाबला करने का संकल्प लेने का दिन है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम