चीनी अंतरिक्ष स्टेशन भविष्य के अंतरिक्ष सौर ऊर्जा संयंत्रों के लिए कक्षा में प्रौद्योगिकी सत्यापन प्रदान करेगा
यांग होंग ने कहा कि वर्तमान में, चीनी अंतरिक्ष स्टेशन ने कक्षा में तीन-केबिन के टी-आकार के मूल विन्यास की असेंबली पूरी की है। यह दशार्ता है कि चीन की अंतरिक्ष तकनीक एक नए चरण में प्रवेश करेगी और उनके आगे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए तकनीक तैयार करेगी। अंतरिक्ष सौर ऊर्जा संयंत्रों में स्वच्छ व टिकाऊ, मजबूत प्रकाश तीव्रता और मौसम के संचालन से प्रभावित न होने जैसे फायदे हैं। साथ ही अंतरिक्ष सौर ऊर्जा के बड़े पैमाने पर उपयोग के प्रभावी साधन हैं। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन इस तकनीक के लिए कक्षा में सत्यापन सहायता प्रदान कर सकता है और चीन में कार्बन पीक व कार्बन तटस्थता डबल कार्बन लक्ष्य पूरा करने के लिये योगदान दे सकता है।
यांग होंग ने कहा कि अंतरिक्ष सौर ऊर्जा संयंत्र हरित और नई ऊर्जा प्राप्त करने के लिये महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। लेकिन अंतरिक्ष सौर ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण अभी भी अधिक तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक एकल महत्वपूर्ण तकनीकी सफलता अगले चरण का फोकस हो सकती है।
(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एएनएम