कोलकाता में बिहार की महिला का गला कटा शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

कोलकाता, 22 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने शहर में सियालदह फ्लाईओवर के नीचे एक झुग्गी से बिहार की रहने वाली महिला का गला कटा हुआ शव बरामद किया है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अंजलि कुमार के रूप में हुई है।
 | 
कोलकाता में बिहार की महिला का गला कटा शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी कोलकाता, 22 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने शहर में सियालदह फ्लाईओवर के नीचे एक झुग्गी से बिहार की रहने वाली महिला का गला कटा हुआ शव बरामद किया है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अंजलि कुमार के रूप में हुई है।

अंजलि बिहार के मधुबनी इलाके की रहने वाली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह हाल ही में तीन अन्य लोगों के साथ इलाज के लिए कोलकाता आई थी। महिला जिन तीन लोगों के साथ कोलकाता आई थी वे फरार हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय एंटली पुलिस और सिटी पुलिस के होमिसाइड डिवीजन की एक संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है किसोमवार की रात झुग्गी में रहने वाले लोगों ने एक खाली झोंपड़ी में एक महिला के शव होने की सूचना एंटली थाने को दी।

सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। लेकिन पुलिस को उसके तीन साथियों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि एक मुखबिर ने उन्हें बताया था कि महिला तीन साथियों के साथ बिहार के मधुबनी इलाके से इलाज के लिए कोलकाता आई थी। हालांकि पुलिस को तीनों साथियों के नाम मिल गए हैं, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

--आईएएनएस

फैयाज/एएनएम