हल्द्वानी- वापस लौट आया लिटिल मास्टर, इस बार पहाड़ की पिच पर आग उगल रहा बल्ला

हल्द्वानी – न्यूज टुडे नेटवर्क- (जीवन राज)- अगर आप हैडिंग पढक़र खुश हो गये कि लिटिल मास्टर यानी सचिन तेन्दुलकर वापस आ गये है तो इसमें कोई फर्क नहीं है। फर्क सिर्फ उम्र का है। फर्क सिर्फ शहर और पहाड़ का है। बाकि पेशा दोनों का एक जैसा है वो है क्रिकेट। जी हां इन
 | 
हल्द्वानी- वापस लौट आया लिटिल मास्टर, इस बार पहाड़ की पिच पर आग उगल रहा बल्ला

हल्द्वानी – न्यूज टुडे नेटवर्क- (जीवन राज)- अगर आप हैडिंग पढक़र खुश हो गये कि लिटिल मास्टर यानी सचिन तेन्दुलकर वापस आ गये है तो इसमें कोई फर्क नहीं है। फर्क सिर्फ उम्र का है। फर्क सिर्फ शहर और पहाड़ का है। बाकि पेशा दोनों का एक जैसा है वो है क्रिकेट। जी हां इन मुबंई में नहीं पहाड़ के पिच में भविष्य के लिए धार लगा रहा ये लिटिल मास्टर जिसका नाम है कुनाल बिष्ट। जिसकी बल्लेबाजी का अंदाज देख आप भी दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो जायेंगे। और एक बार फिर लिटिल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेन्दुलकर की याद ताजा कर देंगा। मात्र पांच साल के इस बल्लेबाज की वीडियो आजकल एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर जमकर क्रिकेट मैच खेल रही है। दर्शक इसका भरपूर मजा ले रहे है। इसकी बल्लेबाजी देख दर्शकों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

हल्द्वानी- वापस लौट आया लिटिल मास्टर, इस बार पहाड़ की पिच पर आग उगल रहा बल्ला

जानिये कौन है कुनाल बिष्ट

कुनाल बिष्ट पिथारौगढ़ जिले के (कनालीछीना) में पटाली गांव के रहने वाला है। जिनका बल्ला इन दिनों पहाड़ की उबड़-खाबड़ पिचों पर जमकर बोल रहा है। पांच वर्षीय कुनाल बिष्ट हर शॉट खेलने में माहिर है। उसकी बल्लेबाजी देख लोगों ने उसे भविष्य का लिटिल मास्टर घोषित कर दिया है। लोग लगातार उन्हें यू-ट्यूब पर सर्च कर रहे है। हमें यह वीडियो उत्तराखड के लोक गायक फौजी जगमोहन दिगारी ने भेजा। उन्होंने बताया कि यह पिथौरागढ़ निवासी महेन्द्र बिष्ट के बेटे कुनाल बिष्ट की वीडियो है। महेन्द्र बिष्ट ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। इस समय महेन्द्र की पोस्टिंग आसाम में है। कुनाल के बारे में उन्होंने बताया कि उसे मात्र चार वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलने का शौक चढ़ गया। उसके शौक के देखते हुए मैंने उसके लिए किट खरीदा। लेकिन समस्या थी इनता छोटा बच्चा बल्ला कैसे उठायेगा। धीरे-धीरे उसने कोशिश की और बल्ला उठना शुरू कर दिया। पांच वर्ष की उम्र में वह शानदार स्टॉक प्लेयर बना गया।

हल्द्वानी- वापस लौट आया लिटिल मास्टर, इस बार पहाड़ की पिच पर आग उगल रहा बल्ला

छुट्टियों में अभ्यास कराता है फौजी पिता

महेन्द्र ने बताया कि जब व छुट्टियों में घर जाते है तो उसे टेनिस की बॉल से खूब अभ्यास कराते है। इस बार उसने मेरे साथ बैठकर आईपीएल मैच देखे। मैच देखने के बाद वह और ज्यादा परिपक्व हो गया। मैच देखकर उसने कई सारे शॉट खेलने सीख लिये। अब वह पुल शॉट, कवर ड्राइव, स्टेट ड्राइव, हुक शॉट, स्वीप शॉट खेलता हैं। वह टीवी पर देखकर विराट कोहली, हार्दिक पांडया, युवराज सिंह, रविन्द्र जडेजा, सुरेश रैना, रिषभ पंत समेत कई खिलाडिय़ों के नाम बता देता है। उनका सपना है कि वह एक दिन देश के लिए खेलकर देश का नाम रोशन करें।

इन उत्तराखंडियों ने बजाया भारतीय क्रिकेट में डंका

जिस तरह से कुनाल बिष्ट अपने बल्ले का जौहर दिखा रहा है। एक-एक दिन वह बड़े लेबल पर मैच खेलेगा। पहाड़ के कुनाल की बल्लेबाजी को लोग यू ट्यूब पर खूब देख रहे हैं। उसके खेलने के अंदाज को देखकर सोशल मीडिया में लोगों ने उसे भविष्य का लिटिल मास्टर करार दिया। इस वीडियो को लोग एक-दूसरे को शेयर कर रहे हैं। पहाड़ ने भारतीय क्रिकेट को महेन्द्र सिंह धोनी, मनीष पाण्डेय, रिषभ पंत, उन्मुक्त ठाकुर, पवन नेगी, अनुज रावत, आर्यन जुयाल, कमलेश नगरकोटी जैसे धाकड़ खिलाड़ी दिये। इस बार उत्तराखंड को बीसीसी आई की मान्यता मिलने पर पहाड़ के और भी युवाओं के अरमान इस खेल के लिए जाग गये है।