हल्द्वानी- निकाय चुनाव में कांग्रेस ने उखाड़े भाजपा के दो बड़े विकेट, कांग्रेस की हैट्रिक से भाजपा में मची हलचल

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क- आज धनतेरस के दिन नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा के लगातार दो विकेट उखाड़ दिये। जिसके बाद चुनावी दंगल और भी दिलचस्प हो गया। इससे पहले कांग्रेस ने लंबे समय से भाजप में जमे हरीश नेगी का विकेट उखाडक़र भाजपा को पहला झटका लगाया था। आज
 | 
हल्द्वानी- निकाय चुनाव में कांग्रेस ने उखाड़े भाजपा के दो बड़े विकेट, कांग्रेस की हैट्रिक से भाजपा में मची हलचल

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क- आज धनतेरस के दिन नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा के लगातार दो विकेट उखाड़ दिये। जिसके बाद चुनावी दंगल और भी दिलचस्प हो गया। इससे पहले कांग्रेस ने लंबे समय से भाजप में जमे हरीश नेगी का विकेट उखाडक़र भाजपा को पहला झटका लगाया था। आज फिर कांग्रेस ने भाजपा के दो विकेट साथ में उखाड़ दिये। इस तरह निकाय चुनाव में लगतार तीन विकेट गिराने के बाद कांग्रेस ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी में हलचल मच गई। मतदान की तिथि जितने पास आ रही मुकाबला उतना ही दिलचस्प होने जा रहा है। कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के बेटे पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश चुनाव मैदान में है। जो भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे है। पहले उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से हरीश नेगी का विकेट उखाडक़र भाजपा को झटका दिया अब भाजपा से समर्थित ग्राम प्रधान और वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव साह और सुनीता पंत को कांग्रेस में शामिल कर भाजपा खेमे में हलचल मचा दी।

हल्द्वानी- निकाय चुनाव में कांग्रेस ने उखाड़े भाजपा के दो बड़े विकेट, कांग्रेस की हैट्रिक से भाजपा में मची हलचल

नेता प्रतिपक्ष और मेयर प्रत्याशी ने दिलाई शपथ

आज धनतेरस के दिन भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए बमौरी के पूर्व भाजपा से समर्थित ग्राम प्रधान और वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव साह और सुनीता पंत को नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश और मेयर पद के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। जिसके बाद भाजपा खेमे में हलचल पैदा हो गई। निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को लगातार ये तीसरा झटका दिया है। इससे पहले रामपुर रोड हरीश नेगी कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस तरह कांग्रेस ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है। कांग्रेस किसी भी हाल में यह दंगल जीतना चाहती है। ऐसे में भाजपा छोडऩे वाली की संख्या में लगातार इजापा होना कही न कही भाजपा के लिए खतरे के संकेत दे रही है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, मेयर प्रत्याशी सुमित हृदयेश, कांग्रेस नेता महेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।