दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा एलान, 151 मीटर लंबी बनेगी भगवान राम की प्रतिमा !

अयोध्या-न्युज टुडे नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उद्घाटन किया है। इसके बाद अब अयोध्या में भगवान राम मूर्ति 151 मीटर की ऊंचाई वाली मूर्ति बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। दरअसल, बीते दिनों योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वह इस दिवाली प्रदेश की
 | 
दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा एलान, 151 मीटर लंबी बनेगी भगवान राम की प्रतिमा !

अयोध्या-न्युज टुडे नेटवर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उद्घाटन किया है। इसके बाद अब अयोध्या में भगवान राम मूर्ति 151 मीटर की ऊंचाई वाली मूर्ति बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। दरअसल, बीते दिनों योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वह इस दिवाली प्रदेश की जनता को भव्य तोहफा देंगे। जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ इस बार भगवान राम की प्रतिमा बनवाने की घोषणा कर सकते हैं। वहीं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की लंबाई 182 मीटर है। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।’

दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा एलान, 151 मीटर लंबी बनेगी भगवान राम की प्रतिमा !

देव दीपावली पर मिलेगी अच्छी खबर

भाजपा नेता उपाध्याय ने कहा, ‘जहां प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, उस जगह का चुनाव मिट्टी परीक्षण के बाद किया जाएगा। संत तुलसीदास घाट के आसपास प्रतिमा बनाये जाने की संभावना है। अधिकारी दो-तीन स्थलों को देख रहे हैं, जिनमें से वे सबसे अच्छी जगह का चुनाव करेंगे।’ वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर कोई योजना बनाई होगी जो भगवान राम की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि दीपावाली आने दीजिये, आपको अच्छी खबर मिलेगी।