हल्द्वानी-लोगों की जिन्दगी में संजीवनी बूटी का काम कर रहे सुन्दर एवं सुसज्जित पार्क, रौतेला ने पकड़ी प्रचार की रफ्तार

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क-नगर निगम हल्द्वानी में भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी निवर्तमान डा.जोगेन्द्र रौतेला को विकास कार्योँ का फायदा मिल रहा है। जिस तरह से उन्होंने विकास किया है। उसी का उन्हें समर्थन मिला है। इन दिनों डा.रौतेला लगातार ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है। जनसभाओं में उन्हें फायदा मिल रहा है। भाजपा के मेयर
 | 
हल्द्वानी-लोगों की जिन्दगी में संजीवनी बूटी का काम कर रहे सुन्दर एवं सुसज्जित पार्क, रौतेला ने पकड़ी प्रचार की रफ्तार

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क-नगर निगम हल्द्वानी में भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी निवर्तमान डा.जोगेन्द्र रौतेला को विकास कार्योँ का फायदा मिल रहा है। जिस तरह से उन्होंने विकास किया है। उसी का उन्हें समर्थन मिला है। इन दिनों डा.रौतेला लगातार ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है। जनसभाओं में उन्हें फायदा मिल रहा है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने पूर्व में मेयर रहते हुए कई विकास कार्य किये है। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों के अलावा नगर में साफ-सफाई, सीसी मार्ग और खस्ताहाल पार्कों को सुंदर एवं शोभायमान बनाया। रौतेला ने कहा कि विकास किया है विकास करूंगा। मेरे विकास कार्यों का विवरण जनता के सामने है। पार्टी ने मुझे टिकट देकर एक बार फिर भरोसा जताया है। जिस पर वह हर हाल में खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या अब 60 हो गई है। जो पार्टी के लिए जीत का पाइंट साबित होगी। जिस तरह से भाजपा ने विकास कार्यो की गति को आगे बढ़ाया है। उस आधार पर जनता अपना फैसला देगी।

हल्द्वानी-लोगों की जिन्दगी में संजीवनी बूटी का काम कर रहे सुन्दर एवं सुसज्जित पार्क, रौतेला ने पकड़ी प्रचार की रफ्तार

पार्कों की शुद्ध हवा से स्वास्थ्य लाभ कमा करे लोग

जिस तरह से डा. जोगेन्द्र रौतेला ने हल्द्वानी में पार्कों का सौन्दर्यीकरण किया है। उससे पार्कों में खेलने वाले बच्चो, व्यायाम करने वाले लोगों और टहलने वाले बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है। जिसका लोग भी गुणगान कर रहे है। उन्होंने बताया कि 1.66 करोड़ की लागत से हल्द्वानी के पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया है। जो बुजुर्गों और बच्चों के आवश्यकतानुसार विकासित किये गये है। उन्होंने नैनीताल रोड स्थित कई पार्कों का सौन्दर्यकरण कर उनकी शोभा बढ़ाई। जिसमें श्री महराजा अग्रसेन पार्क, सुभाष पार्क के अलावा कई पार्कों में युद्धक टैंक, एयरक्राफ्ट, उत्तराख्ंाड में सबसे ऊंचा 155 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज और सुभाष पार्क में सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का सौन्दर्यीकरण कर पार्कों को और भी सुन्दर बनाया। जिन पार्कों में हर दिन सुबह-शाम सैकड़ों लोग खेलने-कूदने, टहलने और व्यायाम के लिए आते हैं। जिससे उनके जीवन में एक अलग अनुभूति प्राप्त होती है। जिसका फायदा भाजपा प्रत्याशी रौतेला को मिल रहा है।